फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar maah se nahin mila bajat, vikaas kaary thap

चार माह से नहीं मिला बजट, विकास कार्य ठप

Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
chaar maah se nahin mila bajat, vikaas kaary thap
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर पालिका में चार माह से बजट न आने से विकास कार्य ठप हैं। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने विकास कार्य के प्रस्ताव दिए। बजट के अभाव में स्वीकृति की मुहर नहीं लग सकी। बैठक में पालिका की आमदनी बढ़ाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

पालिका सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में चेयरमैन राजीव दुबे ने कहा कि बजट आते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि नगर में 60 प्रतिशत लोग ही गृह व जल कर जमा कर रहे हैं। इन्हें शत-प्रतिशत जमा कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोेरोना संक्रमण के दौरान आ रही निधि से कर्मचारियों का वेतन निकलना मुश्किल पड़ रहा है। सभासद सुशील पांडेय ने मोहल्ले में तालाब के सुंदरीकरण के लिए अतिरिक्त धन मुहैया कराने की मांग की। सभासद रानू कुरैशी ने वार्ड के तालाब के सुंदरीकरण, बरात घर बनवाने और ट्यूबवेल लगवाने की मांग की है। सभासद अतुल वर्मा ने अपने वार्ड में सड़क मरम्मत, हैंडपंप और नाली के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के बाद नगर पालिका कर्मी शीला सैनी व राजेश सिंह की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी, सभासद अरविंद गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे शम्मी व जवाहर लाल वर्मा सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed