फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ceremony for the specific market

ठठिया में विशिष्ट मंडी के लिए हुआ भूमि पूजन

Wed, 24 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Wed, 24 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ceremony for the specific market
कसबे से करीब दो किमी दूर ठठिया-जैनपुर मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे किनारे प्रस्तावित नवीन मंडी का विधि विधान से बुधवार को भूमि पूजन किया गया। इसके बाद मंडी के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


महानिदेशक मंडी समिति उत्तर प्रदेश डा. अनूप यादव एवं अपर निदेशक प्रशासक डा. रामविलास यादव के निर्देश पर मुख्य अभियंता मंडी परिषद लखनऊ हाकिम सिंह यादव बुधवार को दोपहर करीब दो बजे ठठिया पहुंचे। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन हुआ। श्री यादव ने बताया कि 82 एकड़ भूमि में मंडी बनाई जाएगी। इसकी लागत 100 करोड़ रुपये है। मंडी समिति का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में 65 करोड़ रुपये का काम होगा। दूसरे चरण में अगले वित्तीय वर्ष में 35 करोड़ रुपये का अवशेष काम होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मंडी में विश्व स्तरीय आलू मंडी बनेगी। यहां से आलू देश के सभी राज्यों के अलावा विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा। मंडी के अंदर दो कोल्ड स्टोरेज भी बनेंगे। साथ ही विश्व स्तरीय प्रोसेसिंग यूनिट  भी लगेगा। गाजियाबाद की ग्लेयर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को मंडी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मंडी समिति का प्रथम चरण का निर्माण 15 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य हरी शंकर तिवारी ने भूमि पूजन कराया। इस मौके पर डा. अमित यादव उप निदेशक कानपुर मंडी, आरपी यादव सहायक अभियंता, आरबी पाल सहायक अभियंता, जेएस रौतेला अवर अभियंता, राजीव कपूर ठेकेदार, ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, हरिओम यादव, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed