फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Caryktriyan Bdkin , legislators hoop

कार्यकत्रियां भड़कीं, विधायक को घेरा

Mon, 01 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 01 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Caryktriyan Bdkin , legislators hoop

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं

विज्ञापन
के चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद रविवार को सदर विधायक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा की अगुवाई में कन्नौज शहर अध्यक्ष मुन्नी राठौर, तालग्राम अध्यक्ष किरन द्विवेदी, जलालाबाद अध्यक्ष सुशीला चौहान, हसेरन अध्यक्ष पूनम द्विवेदी, उमर्दा अध्यक्ष निशा सेंगर समेत सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सबसे पहले बोर्डिंग मैदान पर बैठक की।

इस दौरान मांगों से संबंधित जानकारियां दीं। घंटों चली बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग पहुंचीं। जहां उन्होंने जीटी रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान वाहनों का दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह सहित कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग रखी कि जब तक सदर विधायक मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं नहीं सुनते तब तक वह नहीं हटेंगी। तत्काल पुलिस ने सदर विधायक अनिल दोहरे को फोन कर सूचना दी।

सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उनका घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मानदेय 15 हजार रुपये दिया जाए। आईसीडीएस में ठेकेदारी व्यवस्था को समाप्त किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके विभाग के अलावा अन्य कोई जिम्मेदारियां न दी जाएं।

साथ ही मंत्री, विधायकों के वेतन में हर बार वृद्धि की जाती है, पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि नहीं की जाती, उनके मानदेय में भी वृद्धि की जाए। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 15 फरवरी को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 फरवरी को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 15 फरवरी को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed