फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car collides with vehicle ahead, four injured

Kannauj News: आगे चल रहे वाहन से टकराई कार, चार घायल

Wed, 23 Apr 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car collides with vehicle ahead, four injured
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तेज रफ्तार कार चालक को झपकी आने से आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की सुरक्षा टीम ने कार में फंसे घायलों को निकलवा कर एंबुलेंस से ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया।
विज्ञापन



बिहार के वैशाली जिले के थाना गोरौल के सराय अफजल गांव निवासी कार चालक भोला कुमार के साथ वैशाली के भगवानपुर निवासी रमेश पटेल, राकेश, कुमोद व पत्नी सुमन, बेटे नैतिक तथा एक अन्य छोटे बच्चे के साथ गुरुग्राम जा रहे थे। शाम करीब चार बजे सकरावा क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 148 पर तेज रफ्तार कार चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कुमोद, रमेश, सुमन व नैतिक घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकालकर यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाने के बाद क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ी करा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed