फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car collided with a divider on the expressway and overturned, eight injured

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, आठ घायल

Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a divider on the expressway and overturned, eight injured
तालग्राम। अजमेर शरीफ से बिहार जा रही कार शनिवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर निकवा गांव के पास पलट गई। हादसे में चादर पोशी और फातिहा पढ़ लौट रहे आठ जायरीन घायल हो गए। दो लोगों के गंभीर चोट आने पर मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया।
विज्ञापन



बिहार जिला बेतिया के थाना भिठहा अंतर्गत गांव धुनिया पट्टी निवासी इरफान (24) परिवार के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर पोशी और फातिहा पढ़ने गए थे। उनके साथ मां सायरा खातून (60), बहन गुड्डन खातून (38) बहनोई जाफिर अंसारी (40), भांजे साहिल (10), जाहिद (6), बच्चू (3) थे। कार को मुश्ताक अली (45) चला कर रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के निकवा गांव के पास दोपहर एक बजे ओवर स्पीड और चालक को झपकी लगने के कारण कार डिवाइडर और बाएं तरफ फेंसिंग में टकराकर पलट गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, यूपी डायल 112 पुलिस और सेप्टी रिकवरी टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी से प्राथमिक उपचार करके बाद घायल सायरा खातून और मुश्ताक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed