{"_id":"7963c4acc03bcea58ab3a66c9bf5926d","slug":"cancer-hospital-will-begin-in-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून माह में शुरू हो जाएगा कैंसर अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून माह में शुरू हो जाएगा कैंसर अस्पताल
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित होने वाले मरीजों को अब जल्द ही बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में करीब छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 180 करोड़ की लागत से चार मंजिला भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। जून माह तक अस्पताल में इलाज शुरू हो जाएगा। मई माह में अस्पताल परिसर में ही ओपीडी शुरू हो जाएगी।
कैंसर अस्पताल का भवन 61 करोड़ 31 लाख 85 हजार की लागत से बन रहा है। प्रदेश शासन ने इसके लिए 42 करोड़ 16 लाख 57 हजार की धनराशि दे दी है। इस अस्पताल का निर्माण करा रही राजकीय निर्माण निगम ने अक्तूबर 2013 से काम शुरु किया था।
31 दिसंबर तक 28 करोड़ 40 लाख 35 हजार की धनराशि निर्माण कार्य में व्यय की जा चुकी है। यह अस्पताल अत्यआधुनिक व वातानुकूलित बनेगा। इसमें 138 बेड स्थापित होंगे। इनमें 78 जनरल बेड पुरुष, 32 जनरल बेड महिला व 28 प्राइवेट वार्ड के बेड होंगे।
विज्ञापन
सभी तरह की जांचे व उपचार के लिए विदेशों से आधुनिक मशीनें मंगाई जाएंगी। आगामी फरवरी माह में सीएम अखिलेश यादव के संभावित विजिट के चलते अस्पताल में निर्माण कार्य काफी प्रगति पर है। यह अस्पताल सीएम के ड्रीम प्रोजक्ट में शुमार है।
कैंसर अस्पताल में बन रहे यह भवन
निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक रुम, रिकार्ड रुम, किचन, लांडरी, मेडिकल स्टोर, लाइनेन स्टोर, वासिंग व क्लीनिंग ऐरिया तथा ड्रे केयर के भवन बनेंगे। भूतल पर डाइग्नोस्ट्रिक, रेडियोलाजी, ओपीडी, इमरजेंसी (सर्जिकल आरकोलाजी) व इमरजेंसी मेडिकल आरकोलाजी के भवन बनेंगे।
प्रथम तल पर लेबोरेट्री, फैकल्टी आफिस, ओटी, आईसीयू, सर्जिकल, आरकोलाजी एवं आईसीयू, मेडिकल आरकोलाजी के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी तरह द्वितीय तल पर जनरल वार्ड पुरुष, जनरल वार्ड महिला व प्रशासनिक भवन का निर्माण चालू है। तृतीय तल पर जनरल वार्ड व प्राइवेट वार्ड का काम चल रहा है।
अस्पताल का 60 फीसदी काम पूरा
निर्माणाधीन राजकीय कैंसर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यो का सोमवार को निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह व सहायक अभियंता ने संयुक्त रुप से निर्माणाधीन भवनों का आकस्मिक निरीक्षण किया। चल रहे कामों की गुणवत्ता जांची।
इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्य भवन में 87 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। बेसमेंट में चिनाई, प्लास्टर व पीसीसी का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। प्रथम तल पर चिनाई व प्लास्टर 90 फीसदी का काम पूरा हो चुका है। सेनेटरी व वाटरप्रूफिंग का काम भी चल रहा है।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में भवन की लागत 61 करोड़ 31 लाख थी। बाद में इसका रिवाइज स्टीमेट भी भेजा गया है। जिसमें सिविल व विद्युत लागत का बजट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 30 जून 2015 तक अस्पताल का भवन तैयार कर हैंडओवर कर दिया जाएगा।
मई माह से शुरू होगी नियमित ओपीडी
निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल के नोडल अधिकारी व मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.वीएन त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए मेडिकल कालेज में सप्ताह में एक दिन बुधवार को ओपीडी होती है। इसके लिए कानपुर कैंसर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक यहां आते हैं।
निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल के लिए अप्रैल तक निदेशक की नियुक्ति शासन स्तर से हो जाएगी। मई माह से नियमित ओपीडी इसी अस्पताल के भवन में शुरु करा दी जाएगी। जून व जुलाई माह में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के बाद विधिवत उपचार शुरु हो जाएगा। अत्यआधुनिक मशीनों को भी स्थापित किया जाएगा।