{"_id":"85f54b8c897bfef1d54c9a0c770a651c","slug":"cancer-and-heart-disease-hospital-become-fully-air-conditioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातानुकूलित होंगे कैंसर व हृदय रोग अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातानुकूलित होंगे कैंसर व हृदय रोग अस्पताल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विकास कार्य जांचने के लिए नोडल अफसर व प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन अनिल कुमार ने बुधवार को कैंसर अस्पताल और हृदय रोग संस्थान के निर्माण का जायजा लिया। इसके साथ ही अफसरों को निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान परियोजना प्रबंधक ने बताया कि दो अस्पताल पूरी तरह से वातानुकूलित बनाए जाएंगे।
प्रमुख सचिव शाम चार बजे मेडिकल कालेज परिसर पहुंचे। सबसे पहले वह निर्माणाधीन राजकीय कैंसर अस्पताल में पहुंचे। यह अस्पताल करीब 20 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित हो रहा है। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह ने प्रमुख सचिव को कैंसर अस्पताल की डिजाइन व नक्शा दिखाया।
बताया कि यह अस्पताल पूरी तौर पर वातानुकूलित बनेगा। चार मंजिला यह अस्पताल 168 बेड का होगा। पहले इस अस्पताल की लागत 61 करोड़ 31 लाख 85 हजार थी। बाद में इसकी लागत बढ़ाकर 186 करोड़ 28 लाख 64 हजार रुपये कर दी गई है। प्रदेश शासन से अब तक 51 करोड़ 88 लाख 38 हजार रुपये की धनराशि उन्हें प्राप्त हो चुकी है। इसके सापेक्ष 38 करोड़ 61 लाख 83 हजार रुपये निर्माण कार्य में व्यय किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसके भवन निर्माण की प्रगति 51 फीसदी हो चुकी है। इस भवन की सिविल लागत 78 करोड़ 70 लाख रुपये होगी, जबकि वाह्य स्थल की लागत 12 करोड़ 69 लाख होगी। इलेक्ट्रिकल संबंधी सुविधाओं की लागत 98 करोड़ 89 लाख रुपये की है। रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। शासन से बजट आते ही निर्माण कार्य में और तेजी आ जाएगी।
इसी तरह से निर्माणाधीन हृदय रोग संस्थान का भवन 10 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित हो रहा है। यह अस्पताल भी चार मंजिला होगा। इसमें 92 बेड मरीजों के लिए होंगे। पूर्व में इस अस्पताल की लागत 37 करोड़ पांच लाख रुपये थी। बाद में इसकी लागत 152 करोड़ 27 लाख 82 हजार रुपये हो गई है।
यह भी पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जा रहा है। प्रदेश शासन से 31 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। इसके सापेक्ष 29 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। इसके निर्माण की प्रगति 53 फीसदी पूरी हो चुकी है। इस अस्पताल के भवन में सिविल लागत 60 करोड़ 94 लाख 12 हजार रुपये की है,
जबकि विद्युत सुविधाओं संबंधी लागत 91 करोड़ 33 लाख 70 हजार रुपये की है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ उदयराज यादव, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह, सीओ तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह, कोतवाल आरपी पांडेय, निर्माण निगम के इंजीनियरों की टीम मौजूद रहे।