फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Canal-ridden youth detected

नहर में डूबे युवक का पता नहीं चला

Wed, 29 Jul 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 29 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Canal-ridden youth detected
उमर्दा नहर में डूबे युवक को तलाशने का काम बुधवार पूरे दिन चला। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। तहसील प्रशासन ने युवक को तलाशने के लिए उमर्दा नहर में करीब 10 किमी कानपुर देहात सीमा की तरफ नहर में जाल डलवाकर खोजबीन कराई। एक दर्जन गोताखोरों की टीम भी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


मंगलवार शाम चार बजे लखनऊ जिले के थाना गुडंबा के सिमुहा गांव निवासी शिवेंद्र यादव (19) पुत्र ओमप्रकाश यादव अस्थाई पुल से क्रास करते समय बाइक समेत नहर में जा गिरा था। उसे तलाशने के लिए तहसील प्रशासन मंगलवार की देर रात तक सक्रिय रहा। देर रात एडीएम रमेश चंद्र यादव, एएसपी सुभाष शाक्य भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सुबह 6 बजे से ही एसडीएम उदयवीर, सीओ सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में युवक को खोजने का काम शुरू किया गया। कन्नौज व स्थानीय गोताखोरों की टीम ने करीब 6 किमी क्षेत्रफल में गोते मारकर तलाश की पर शिवेंद्र का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एसडीएम ने कन्नौज से नाव मंगवाकर नहर में डलवाई। नाव के जरिए भी युवक को तलाशने की कोशिशें की गईं। परिवारी जनों की सलाह पर प्रशासन ने उमर्दा नहर पुल से कानपुर देहात जिले की सीमा पर स्थित खरपतपुर झाल के पुल तक जाल डलवाकर खोजबीन कराई। देर शाम तक यह कोशिशें जारी रहीं।
-----
जर्जर पुल से जारी रहा आवागमन
उमर्दा नहर पर बनाए गए अस्थाई लकड़ी के पुल पर मंगलवार को हुए हादसे के बाद भी जिला प्रशासन नहीं जागा। इस अस्थाई पुल के दोनों तरफ रेलिंग बनाने की कोई व्यवस्थाएं नहीं की गईं। इसके बाद भी बुधवार को जर्जर पुल से आवागमन होता रहा। रेलिंग की व्यवस्था न होने के कारण लगातार आगे भी खतरे की संभावना बनी हुई है। गुरुवार व शुक्रवार को तिर्वा के सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में अषाढ़ी पूर्णिमा पर्व पर मेले का आयोजन है। अधिकांश श्रद्धालु इसी लकड़ी के पुल के जरिए तिर्वा आने के लिए रास्ता तय करेंगे।

अक्तूबर तक पुल बनाने का दावा
उमर्दा नहर पर टूटे पुल की जगह निर्माणाधीन नए पुल का काम अक्तूबर तक पूरा करने का दावा सेतु निगम के अफसरों ने किया है। जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने बताया कि नया पुल बनाने में देर की जा रही है। हजारों लोग परेशान हैं पर सेतु निगम कछुआ गति से काम रहा है। उन्होंने एडीएम से काम में तेजी लाने के लिए कार्रवाई की मांग की। इस पर एडीएम रमेश चंद्र यादव ने एक्सईएन को फोन कर पुल निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। बताया कि उन्हेें मौके पर न तो जेई मिले और न ही एई। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक्सईएन भी मौके पर नहीं जाते हैं। इसीलिए पुल निर्माण की गति बेहद धीमी है। एक्सईएन ने एडीएम को बताया कि अक्तूबर तक पुल बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।


डीएम बोले नहीं टूटेगा बेहरिन का पुल
तिर्वा-कन्नौज हाइवे पर बेहरिन गांव के पास बना पुल भी बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुका है। यहां पर भी नया पुल बनाने के संबंध में डीएम अनुज कुमार झा से पूछने पर उन्होंने कहा कि बेहरिन का पुल अभी काफी मजबूत है। यह जल्दी नहीं टूटेगा। हालांकि तिर्वा कन्नौज के बीच फोरलेन रोड को देखते हुए बेहरिन में नया पुल बनवाने का स्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed