Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Called for assimilating the thoughts of Baba Saheb

Kannauj News: बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का किया आह्वान

Sun, 22 Nov 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Called for assimilating the thoughts of Baba Saheb
कन्नौज। सदर विधानसभा क्षेत्र के भवानीपुर प्रताप गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित हुई। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने इसका लोकार्पण किया। मंत्री ने ग्रामीणों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने बाबा साहब के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के समर्पण पर जोर दिया। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। संविधान निर्माण में उनकी भूमिका ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए। मंत्री ने बताया कि बाबा साहब ने स्वयं को हमेशा भारतीय बताया, जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित की सीख देता है। उन्होंने समानता पर आधारित समाज बनाने के बाबा साहब के सपने को आज भी प्रासंगिक बताया। मंत्री ने ग्रामीणों से शिक्षा को बढ़ावा देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। प्रतिमा के लोकार्पण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed