{"_id":"64875f095af462ff100401f6","slug":"cable-blew-darkness-in-five-localities-overnight-kannauj-news-c-12-1-283082-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: केबल फुंका, पांच मोहल्ले में रातभर अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: केबल फुंका, पांच मोहल्ले में रातभर अंधेरा
Mon, 12 Jun 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। रविवार की रात ओवरलोड के चलते केबल जलने जलने से नगर के पांच मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। बिजली कर्मी मशक्कत के बाद भी दूसरे दिन दोपहर बाद तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं कर सके थे।
रविवार की देर रात लगभग 12 बजे पीपल वाली गली व आवास विकास कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मरों के पास केबल जलने से मोहल्ला छपट्टी, बस्तीराम, गनेश चौबे, मुसाहिब चौबे व बुद्धू कूंचा की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने केबल जोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पूरी रात इन लोगों के लोग गर्मी से जूझते रहे। गर्मी से निजात के लिए जब छत पर पहुंचे तो यहां उन्हें मच्छरों ने चैन नहीं लेने दी। पूरी रात जागते हुए काटी लेकिन सोमवार को भी दोपहर 12 बजे तक बिजली बहाल न होने पर लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। इस संबंध में जेई अजय अवस्थी का कहना है कि कई जगह फॉल्ट होने के कारण कर्मचारियों को मरम्मत करने में समय लग रहा है। देर शामतक सभी मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सुचारु करवा दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -