फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cable and oil stolen from transformer kept in the field

Kannauj News: खेत में रखे ट्रांसफार्मर से केबल और तेल चोरी

Sat, 06 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 06 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cable and oil stolen from transformer kept in the field
मानीमऊ। चोरों ने पोल से ट्रांसफार्मर उतार कर केबल और तेल चुरा लिया। सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ पहुंचे तो ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा देखा। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ चौकी के ग्राम मित्रसेनपुर निवासी शशिप्रभा का नलकूप खेतों के बीच में है। जहां नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर लगा था। गुरुवार रात किसी समय चोरों ने खंभे से ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर केबल व तेल निकाल लिया। चोर ट्रांसफार्मर को खेत में ही छोड़कर भाग गए। सुबह जब गांव के लोग खेत की तरफ पहुंचे, तो ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल और केबल चोरी होने की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed