फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bullion traders were seen divided against hallmarking

हॉलमार्किंग के विरोध में बंटे नजर आए सराफा व्यापारी

Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders were seen divided against hallmarking
सरायमीरा की खुलीं सराफा दुकानें। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हॉलमार्किंग आईडेंटिफिकेशन के विरोध में सराफा व्यापार बंद रखने का मिलाजुला असर दिखा। कन्नौज के मुख्य बाजार में सराफा दुकानें बंद रहीं। वहीं सरायमीरा में बंदी का असर नहीं दिखा। यहां पूरे दिन दुकानें खुली रहीं। इससे बंदी को लेकर सराफा व्यापारी बंटे नजर आए।
विज्ञापन

प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की सराफा दुकानों को बंद रख विरोध जताने का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर सोमवार को शहर के सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद रख कर इनके सामने खड़े होकर विरोध जताया। कन्नौज शहर के सराफा व्यापारी बंदी में शामिल हुए। सरायमीरा में दुकानें खुली रहीं। इसके चलते पहली बार सराफा एसोसिएशन के आह्वान में व्यापारी बंटे नजर आए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि हॉलमार्किंग आईडेंटिफिकेशन (पहचान) का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इसे सरकार को बदलना चाहिए। इसे लागू करना हॉलमार्क क्वालिटी नियंत्रण के लिए न्यायोचित तो, व्यापार नियंत्रण के लिए नहीं है। छोटे जिले के कस्बों में सराफा का ज्यादा व्यापार नहीं है। इससे बिक्री का अधिक हिसाब नहीं लगाया जाता है। इस नियम के लागू हो जाने से कस्बों मेें दुकानदारों को दिक्कत होगी। व्यापार में गिरावट भी आएगी। राजस्व में भी कमी होगी। जीएसटी के लागू होने से व्यापार की वृद्धि भी बाधित होगी। कस्बों के सराफा व्यापारियों को इसकी ठीक तरह से जानकारी न होने से पूरी व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला संयोजक अजीत वर्मा ने कहा कि सराफा व्यापार के लिए इस कानून के बन जाने से सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह हॉलमार्किंग का सम्मान करते हैं। आईडेंटिफिकेशन लागू करना गलत है। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला सह संयोजक विपिन सिंह, शंकर प्रसाद टंडन, चंद्र प्रकाश वर्मा ललइयां, रामजी सिसोदिया, सुरेश चंद्र वर्मा, शरद वर्मा, वैभव वर्मा, रमेश वर्मा, जीत वर्मा, अनवर खां समेत कई व्यापारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed