फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bulldozer run on encroachment, fight

नोकंझोक के बीच चकरोड रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on encroachment, fight
गुरसहायगंज। कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान चकरोड पर नाले के आगे के अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने नाले के ऊपर से निकलने का रास्ता मांगा। न देने पर अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद आवागमन के लिए पटिया छोड़ दी गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम कस्बे के चकरोड मार्ग पर अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए चूना डाला गया था। इसके बाद अधिकांश लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था। शनिवार की सुबह नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ चकरोड रोड पहुंचे। यहां अभियान के दौरान दुकान के बाहर नालियों और नालों के ऊपर बनी पटिया तोड़ दी गईं। पटिया तोड़े जाने से घर से आवागमन बंद हो जाने की बात कहते हुए कुछ लोगों ने थोड़ी पटिया छोड़ देने की बात कही, लेकिन अफसरों ने नहीं सुनीं। इसको लेकर हंगामा भी हुआ। स्थानीय तिराहा से शुरू हुआ अभियान तिर्वा रोड पर जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

व्यापारी करें सहयोग खुद हटा लें अतिक्रमण
छिबरामऊ। व्यापारी अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अभियान में सहयोग करें। यह बात जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ हुई बैठक के दौरान कही।
शनिवार को व्यापारियों के साथ हुई बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जो अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है वह जनहित का कार्य है। अतिक्रमण से आम लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी खुद ही अतिक्रमण हटा लें, ताकि अनावश्यक नुकसान न हो। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय मांगा तो डीएम ने सहमति जताते हुए सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की बात कही। सोमवार को सुबह 10 बजे से सौरिख तिराहा से अभियान शुरू होगा।
इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी, कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, सभासद दिलीप गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, अजय बाल्मीकि सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
सांसद के हस्तक्षेप से व्यापारियों को तीन दिन की मोहलत
तिर्वा। शनिवार को तहसील और नगर पंचायत प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान शुरू होने के कुछ ही देर बाद राजनीतिक हस्तक्षेप हो गया और फिर व्यापारियों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे दी गई।
कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। सात दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। समय बीतने के बाद शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इसकी शुरूआत होने का पता चलते ही व्यापारी सौरभ गुप्ता, संजय गुप्ता, फतेह मोहम्मद, गौरव, वीरेश, हरीशंकर, बबन, मुस्तकीम, आयुष गुप्ता, सलीम आदि ने तहसील समाधान दिवस में डीएम से दुकानें पीछे करने के लिए कुछ समय देने की बात कही, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद व्यापारियों ने सांसद सुब्रत पाठक से मुलाकात कर कुछ समय दिलाए जाने की गुहार लगाई।

सांसद ने सभी व्यापारियाें को तीन दिन का समय दिला दिया। सांसद के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन का बुलडोजर थम गया। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि व्यापारियों को तीन दिन का और समय दिया गया है। फिर भी अतिक्रमण नहीं हटता है तो अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed