फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Building a house, vote out those who are being cut off

बाहर मकान बना रहने वालों के कटेंगे वोट

Tue, 17 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 17 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Building a house, vote out those who are being cut off
प्रानपुर पल्यौरा के प्रधान और पूर्व प्रधान में मतदाता सूची में शामिल
विज्ञापन
फर्जी वोटों को कटवाने की एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाहर मकान बनाकर रह रहे लोगों के वोट गांव की मतदाता सूची से काट दिए जाएंगे।

प्रानपुर पल्यौरा के प्रधान रामकिरन यादव ने एसडीएम को सौंपे पत्र में ऐसे लगभग 20 वोट कटवाने की मांग की थी, जिनके नाम गांव से बाहर शहरों में रह रहे वहां की मतदाता सूची में भी शामिल हैं। पूर्व प्रधान हरिमोहन सिंह यादव ने भी लगभग 42 फर्जी वोट कटवाने को एसडीएम को पत्र सौंपा था। एसडीएम ने नायब तहसीलदार अवनीश कुमार मामले की जांच सौंपी।

उन्होंने मंगलवार को गांव पहुंचकर जिन वोटों को कटवाने की शिकायत की गई थी, उनके घर-घर जाकर जांच की। बताया कि गांव के वह लोग जिन्होंने बाहर मकान बना लिए हैं और उनके नाम वहां की मतदाता सूची में शामिल है। ऐसे में उनके नाम गांव की मतदाता सूची से कट दिए जाएंगे। बताया कि दोनों पक्षों की आपत्तियों के आधार पर जांच में लगभग 15-15 नाम प्रकाश में आए हैं। जिनके वोट कट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed