फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   budhava mangal par pooje gae bajarangee, bhandaare mein chhaka prasaad

बुढ़वा मंगल पर पूजे गए बजरंगी, भंडारे में छका प्रसाद

Wed, 15 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
budhava mangal par pooje gae bajarangee, bhandaare mein chhaka prasaad
बालाजी मंदिर पर भंडारे में पूड़ी, सब्जी खाते भक्त। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला में बुढ़वा मंगल धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद बांटा। बजरंगबली के मंदिरों में पूरे दिन भजन-कीर्तन के साथ भंडारों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर की तिर्वा क्रासिंग स्थित बाला जी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। पूजा-पाठ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने भंडारे का भी आयोजन किया। रंजन दुबे, पवन दुबे, मोहित दुबे, अंकित दुबे, हिमांशु शुक्ला, कमलेश दुबे, सोनू, कमल दुबे, शशिकांत शुक्ला, रवि शुक्ला, मोहित दुबे, आशीष दुबे, संजीव शुक्ला, अरविंद दुबे समेत कई भक्त योगदान देते दिखे।
विज्ञापन

सदर के रेलवे रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूरे दिन भजन-कीर्तन का दौर चला। यहां विनय पांडेय, अनुज मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे। शहर के बाबा कुआं के निकट हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। हवन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। गोमती देवी स्कूल के निकट भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed