फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   budhava mangal ko aitihaasik mandir mein pulis ka pahara

बुढ़वा मंगल को ऐतिहासिक मंदिर में पुलिस का पहरा

Wed, 02 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
budhava mangal ko aitihaasik mandir mein pulis ka pahara
तालग्राम(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन और प्रशासन के प्रतिबंध से बुढ़वा मंगल को ऐतिहासिक मेले का आयोजन नहीं हुआ। पुलिस ने मंदिर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर लोगों को वापस भेज दिया। चौकी प्रभारी मंदिर गेट पर पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

सकरवारा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल को हर साल ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचते थे। इस बार मेला नहीं लगा। मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर्व पर मेला प्रबंधक कमलेश मिश्रा और पुजारी रामानंद मिश्रा ने हनुमान को चोला चढ़ाया। छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। तीन चार भक्तों को कोविड-19 के नियमों के तहत दूर से दर्शन कर लौटा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने मंदिर पहुंच कर उप निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह और फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस फोर्स पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed