{"_id":"575c58074f1c1baf029c68e8","slug":"broken-wooden-bridge-on-black-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुड़वाए गए काली नदी पर बने लकड़ी के पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुड़वाए गए काली नदी पर बने लकड़ी के पुल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक को नाव में लादकर पार की जा रही काली नदी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अवैध वसूली की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने काली नदी पर बने लकड़ी के दोनों पुल का तुड़वा दिया। शहर को फर्रुखाबाद, बरेली से जोड़ने वाला काली नदी पुल 11 मई को क्षतिग्रस्त हो गया था। सेतु निगम ने पुल के दोनों तरफ दीवार बनाकर आवागमन रोक दिया था। इस पर पड़ोसी गांव के लोगों ने नदी पर लकड़ी का पुल बनाकर लोगों को नदी पार कराना शुरू कर दिया था। वर्ष 1968 में बने इस पुल के एक स्लैब में दरार आ गई थी।
जानकारी होते ही पुल पर आवागमन रोक दिया गया। इसके लिए दोनों तरफ दीवार बना दी गई, लेकिन लोगों ने इसे भी एक तरफ तोड़ दिया। शनिवार को मजदूर लगाकर दीवार की मरम्मत कराई गई। उधर, कोतवाली पुलिस ने भी सुबह पहुंचकर लकड़ी का एक पुल पूरी तरह से हटवा दिया, जबकि दूसरे का एक हिस्सा तुड़वा दिया ताकि इनके जरिये लोग नदी पार नहीं कर सकें। निगरानी के लिए कोतवाली की एक्शन मोबाइल वैन पुलिस के साथ पूरे दिन पुल के पास मौजूद रही।
नदी पार करने के लिए लोग और बाइक सवार घंटो परेशान रहे तब उन्हें नाव से नदी पार कराई गई। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता के मुताबिक पुल पर स्लैब की ढलाई हो चुकी है। इसके मजबूत होते ही जून के अंतिम सप्ताह में पुल से आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।