फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Broken bridge remains a cause of accidents

टूटी पुलिया बनी हादसों का सबब

Sun, 24 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 24 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Broken bridge remains a cause of accidents

नगर के मोहल्ला बजरिया में गौशाला तिराहे के पास बनी

विज्ञापन
पुलिया हादसों का सबब बनी हुई है। लोगों ने कई बार पालिका से शिकायत की, पर अभी तक पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया गया।

बजरिया गौशाला तिराहे के पास बनी पुलिया पिछले काफी दिनों से टूटी पड़ी है। पुलिया टूटी होने से वहां से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को कठिनाई होती है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिया दुरुस्त कराने को वार्ड सभासद से भी कहा, पर उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

लोगों ने इसके साथ ही पालिका के अफसरों से भी शिकायत की, पर पुलिया ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई। रामू गुप्ता, सीताराम, रामरतन, गयाप्रसाद, हिमांशू, सूरज आदि ने कहा कि अगर उनकी इस समस्या का हल शीघ्र न किया गया तो वह लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed