{"_id":"281911325ffebe773e9a0cbf984b2aa5","slug":"break-off-the-lock-of-the-room-stole-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे का ताला तोड़ जेवरात चुराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे का ताला तोड़ जेवरात चुराए
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख बिधूना मार्ग पर बैंक के पास रह रहे गल्ला
विज्ञापन
व्यापारी के घर सीढ़ी लगाकर चढ़े चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर हजारों
के जेवरात पार कर दिए। परिजन पड़ोस के कमरे में सोते रहे।
चोरी की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गल्ला व्यापारी रतन सिंह का मकान बैंक के पास है। गुरुवार की रात 12 बजे के बाद पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी लगाकर चोर उनकी छत पर चढ़ गए। वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। दूसरा कमरा बंद था।
चोरों ने बंद पड़े कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्से से मंगलसूत्र, झुमकी, चेन, दो अंगूठी और पायलें पार कर दी। देर रात उनकी बहू की आंख खुली और जब उसने कमरा खुला देखा, तो चीख पड़ी। उसने अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। गल्ला व्यापारी ने रात में ही चौकी पुलिस को सूचना दी। व्यापारी ने घर में हुई चोरी की तहरीर सौरिख थाने में दी है।