फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Booty was lowered to resist death

लूट का विरोध करने पर उतारा था मौत के घाट

Tue, 02 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 02 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Booty was lowered to resist death

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा वहसार में नौ

विज्ञापन
नवंबर 15 को एक ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या की मुख्य वजह टेंपो बिक्री के पैसे लूटने के दौरान हुआ विरोध था। मामले में मृतक के सगे भांजे की भी भूमिका पाई गई है, पर वह फरार हो गया।

उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मामा की हत्या करने के बाद 50 हजार रुपये लूटे थे। एएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है। सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि कटरा वहसार गांव के रामेश्वर की हत्या नौ नवंबर को कर दी गई थी।

शव को गांव के बाहर तालाब के किनारे डाल दिया गया था। शरीर में कहीं पर भी चोट के निशान न होने से मामला संदिग्ध था। रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। इस पर सीओ तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। जांच के दौरान चार आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्मदास पुत्र रामआसरे निवासी कटरा वहसार के अलावा गुड्डू वर्मा, अनिल कहांर और रामेश्वर का भांजा विक्रम निवासी दनियापुर खैरनगर थाना ठठिया के नाम प्रकाश में आए।

इसके आधार पर मृतक की पत्नी रामकुमारी ने तिर्वा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी के मुताबिक तिर्वा कोतवाल बीएल यादव ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापा मारकर इंदरगढ़ तिराहा तिर्वा से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्मदास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी गुड्डू, विक्रम व अनिल फरार हो गए।

पूछताछ के दौरान धर्मदास ने बताया कि रामेश्वर ने अपना एक टेंपो बेचा था। उसके बदले उसे 50 हजार रुपये मिले थे। इन रुपयों को लूटने के इरादे से शाम के समय उसे गांव के बाहर तालाब के किनारे शराब पिलाई गई। इसके बाद चारों ने मिलकर उसका मुंह दबा दिया और रुपये छीन लिए। इस दौरान दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed