फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bogus voting went on stones

फर्जी वोटिंग पर चले ईंट-पत्थर

Sun, 06 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 06 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bogus voting went on stones

विकास खंड तालग्राम के रनवां मतदान केंद्र पर दोपहर

विज्ञापन
करीब दो बजे फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में नोकझोंक के बाद गालीगलौच शुरू हो गई। चंद मिनटों में ही लोग मारपीट करते हुए पथराव करने लगे। ईंट-पत्थर चलने से अफरातफरी मच गई। बचने के लिए जिसे जहां जगह मिली वह उधर ही भाग खड़ा हुआ।

बवाल के कारण करीब 20 से 25 मिनट तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। सूचना पाकर एसओ मो. इमरान खां, क्लस्टर टीम के दरोगा संजीव चौहान, अनवर अहमद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। लाठियां चलने पर उपद्रवी बचने के लिए आलू के खेतों से होकर भागे।

इस दौरान दरोगा अरुण कुमार आरोपियों को पकड़ने को भाग रहे थे, तभी उनके सिर में पत्थर लगा और वहीं पर गड्ढे में पैर चला जाने के कारण वह गिर पड़े, इससे पैर में मोच आ गई। आननफानन में उन्हें ड्यूटी से मुक्त करके थाने भिजवाया गया। उधर, पुलिस ने ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सरजू पाल समेत दो लोगों को पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार कर थाने भेजा। शांति व्यवस्था बहाल होने के बाद इस मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग शुरू हो गई।

वहीं फिरोजपुर मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच गालीगलौच होने लगी। एक-दूसरे को धमकी देने से माहौल बिगड़ने लगा तो पुलिस ने दोनों को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। कुशलपुरवा मतदान केंद्र पर प्रधान पद की प्रत्याशी सुषमा ने दूसरे प्रत्याशियों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए अफसरों से शिकायत की।

इस पर भारी पुलिस बल दरोगा दीपक कुमार, तहसीलदार तिर्वा ऋषिकांत राजवंशी के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगाए लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ा गया। माधौनगर मतदान केंद्र पर राजेश कुमार के नाबालिग होने के बावजूद वोट डालने पर विवाद शुरू हो गया।

इस पर प्रत्याशी नोकझोंक करने लगे। यहां प्रत्याशी योगेंद्र भदौरिया ने दरोगा पर भेदभाव कर नाबालिग का वोट डलवाने का आरोप लगाया। यहां भी पुलिस बल को बुलाकर हंगामा कर रही भीड़ को भगाया गया। मवइया व तिसौली में भी फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में तू-तू-मैं-मैं हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed