{"_id":"782f75dadb5865888ebc156330e00f9e","slug":"board-meeting-transcends-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में अतिक्रमण पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में अतिक्रमण पर बवाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर
विज्ञापन
में फैले अतिक्रमण को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा काटा। कहा कि अभियान
चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया
गया। 14 करोड़ से विकास कार्य और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी ने
सहमति प्रदान की।
पालिकाध्यक्ष राधा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में सभासद शकील, बलवीर राठौर ने कस्बे में फैले अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। कहा इससे आम आदमी को परेशानी हो रही है। चेयरमैन राधा गुप्ता ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।
सभासद निजाम मंसूरी ने कस्बा वासियों को मुफ्त में पानी देने और गरीब लड़कियों के विवाह के लिए 25 हजार रुपये का पालिका द्वारा अनुदान देने व कस्बे के मुख्य बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने का ज्ञापन चेयरमैन को दिया। सभासद दिनेश गुप्ता व छविराम कठेरिया ने जल निगम द्वारा लगाए गए हैंडपंपों के खराब होने की शिकायत की और रिबोर कराने की मांग की।
अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का अनुमानित आय-व्यय का बजट सुनाया। चौदह करोड़ से विकास कार्य व अन्य जरूरतों में खर्चा होने की जानकारी दी। उन्होंने कई विकास कार्य बताए, जिस पर सभी सभासदों ने सहमति प्रदान कर दी।
चेयरमैन ने शव ढोने के लिए वाहन खरीदने की बात कही। इस पर भी सहमति बन गई। सभासद शकील ने इसे निशुल्क देने का प्रस्ताव रखा। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, सभासद मुनीर कुरैशी, पप्पन गुप्ता, मुशाहिद रजा, सुरेंद्र राठौर, नाहर सिंह, रामबाबू भी मौजूद थे।