फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bnwarinagr won the final

बनवारीनगर ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bnwarinagr won the final

बनवारीनगर मोहल्ले में युवा मंडल छिबरामऊ देहात

विज्ञापन
द्वारा वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल में सेमलपुर और बनवारीनगर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बनवारीनगर ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। सेमलपुर को उपविजेता की ट्राफी प्रदान की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। शशिकांत शुक्ला व भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत दीक्षित ने उत्साहवर्धन किया। वालीबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी सत्य बहादुर चतुर्वेदी, बृजकिशोर दुबे और राजकिशोर दुबे को सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट में बनवारीनगर, सेमलपुर, विशुनगढ़, शंकरपुर, एमडी कालेज छिबरामऊ व इंदरपुर की टीमों ने भाग लिया। नाकआउट दौर के टूर्नामेंट के फाइनल में बनवारीनगर व सेमलपुर की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच को बनवारीनगर ने जीतकर टूर्नामेंट की ट्राफी हासिल कर ली। आयोजक ऋषभ मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed