फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   blok pramukh chunaav: jhande aur dande lekar taiyaar rahenge sapaee

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: झंडे और डंडे लेकर तैयार रहेंगे सपाई

Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
blok pramukh chunaav: jhande aur dande lekar taiyaar rahenge sapaee
छिबरामऊ(कन्नौज)। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए सपाइयों ने मंगलवार को लोहिया वाहिनी कार्यालय पर रणनीति बनाई। सपाइयों ने प्रशासन को चेताया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्य किया गया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। चुनाव में सपा कार्यकर्ता झंडे और डंडे लेकर तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव ने बैठक में कहा कि प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन और मतदान कराए। सपा प्रत्याशी 8 जुलाई को नामांकन करेंगे। अहसन खां ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाया गया तो ठीक नहीं होगा। राजेश कठेरिया और मेजर सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर फर्जी तरीके से मुकदमे लगाए गए तो सपाई आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बैठक में अच्छे खां, राघवेंद्र सिंह, गोल्डन सिंह, आलोक यादव, रामरहीस, शिवा, सुधीर, आशुतोष, अवनीश, बृजेश यादव, बलवीर सिंह व अक्कू भदौरिया सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed