फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bjp,political,kannauj,kannauj news

10 मार्च को सपा बन जाएगी समाप्तवादी पार्टी: केशव प्रसाद

Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,kannauj,kannauj news
जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां एक निजी कोल्ड स्टोरेज में जनसभा के दौरान दावा किया कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। अभी तक सिर्फ चुनाव के दो चरण ही हुए हैं और साइकिल सैफई पहुंच गई है, इसे अब ऑस्ट्रेलिया तक भेजना है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की करहल से हार सुनिश्चित है। इसलिए वे गुंडई के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पर गुंडाें ने हार की हताशा में ही आकर हमला किया है। गुंडई और अराजकता करने वालों पर रासुका लगाई जाएगी। चुनाव के बाद गांव-गांव में कब्जा की गई जमीन योगी का बुलडोजर चलेगा। यह चुनाव दस पीढ़ियों की सुरक्षा का चुनाव है। उन्होंने सदर प्रत्याशी असीम अरुण, छिबरामऊ प्रत्याशी अर्चना पांडेय व तिर्वा प्रत्याशी कैलाश राजपूत को जिताने की अपील की। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, विधायक कैलाश राजपूत, प्रिया शाक्य, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण के लिए बनाएंगे कैंप कार्यालय
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि दस मार्च के बाद जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए यहां अपना कैंप कार्यालय बनाएंगे। ताकि जनता की समस्याओं निस्तारण करा सकें। जनसभा समाप्त होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कट आउट लेेने के लिए कार्यकर्ता टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने रोया दुखड़ा
जनसभा में सौ शैया अस्पताल से निकाले गए स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंच गए। वे मंच के बगल में ही कुर्सी डालकर बैठ गए। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें हटाया। संबोधन समाप्त होने के बाद स्टाफ नर्सों ने उनको ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया।

सरकार बनने पर लगेगी प्रतिमा, भगवान बुद्ध के नाम पर बनेगा महाविद्यालय
छिबरामऊ। जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छिबरामऊ में जो भगवान और महापुरुष को लेकर विवाद हुआ है, वह संज्ञान में है। सरकार बनने पर सबसे पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवाई जाएगी और उनके नाम पर महाविद्यालय भी बनवाया जाएगा। इसके साथ ही महाराणा प्रताप को भी सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed