फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP members attacked the government for the second day

दूसरे दिन भी भाजपाइयों ने सरकार को कोसा

Sat, 28 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP members attacked the government for the second day

बीते महीनों कन्नौज में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक समेत अन्य भाजपाइयों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाने व एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शुरू भाजपा का क्रमिक धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सदर तहसील में करीब छह घंटे तक भाजपाइयों ने धरना देकर सपा सरकार और जिला प्रशासन को कोसा।

शुक्रवार को धरना का नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर उत्पीड़न व दमन के खिलाफ संघर्ष करेगी। क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश अवस्थी ने कहा कि कन्नौज का पुलिस प्रशासन सपा के इशारों पर काम कर रहा है।

भाजपा व सुब्रत की बढ़ती लोकप्रियता खत्म करने के लिए कुचक्र रचा गया है। प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने कहा कि सपा सरकार गुंडों की गुंडई को बढ़ा रही है। सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। प्रदेश सरकार के इशारे पर सुब्रत समेत अन्य भाजपाइयों को मुकदमों में जानबूझकर फंसाया गया है।

पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, विपिन द्विवेदी, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया, शैलेंद्र प्रताप सिंह, वीर सिंह भदौरिया, अनिल गुप्ता, मुनीश मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। धरना के दौरान चेयरमैन सरोज पाठक, सरिता त्रिपाठी, जीतू तिवारी, राजीव ठाकुर, मनोज अवस्थी, नीलू मिश्रा, अजब सिंह राजपूत, तरुण चंद्रा आदि मौजूद थे। संचालन आनंद सिंह ने किया।

उधर, प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश अवस्थी आदि भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा वर्ष 17 में होने वाले चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। सोची समझी साजिश के तहत भाजपाइयों का दमन किया जा रहा है। कहा कि पुलिस-प्रशासन के बलबूते भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपराधी बनाकर जेलों में ठूंसा जा रहा है, लेकिन जनता सब हकीकत समझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed