फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP leader misbehaved with Tehsildar

Kannauj News: तहसीलदार से भाजपा नेत्री ने की अभद्रता

Sat, 07 Jan 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP leader misbehaved with Tehsildar
फोटो 08- घटना के बाद तहसीलदार अनिल कुमार से माफी मांगते भाजपा नेत्री बबिता सिंह के पति मुशर्रफ। संव - फोटो : KANNAUJ
छिबरामऊ। समाधान दिवस के दौरान खनन की अनुमति पर हस्ताक्षर न करने पर भाजपा नेत्री और पति ने तहसीलदार से अभद्रता की। अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने भाजपा नेत्री ने गालीगलौज की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेत्री और पति को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू की है। भाजपा नेताओं के पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार अनिल कुमार सरोज अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान सौरिख क्षेत्र की भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री बबिता सिंह पति मुशर्रफ के साथ मौके पर पहुंच गई। खनन की अनुमति लेने के लिए कागजों को मेज पर रखते हुए तहसीलदार से हस्ताक्षर कर अनुमति देने की मांग की। इस पर तहसीलदार के मना कर दिया तो दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर मारपीट तक की नौबत आ गई। अधिकारियों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। इधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बबिता सिंह और पति मुशर्रफ को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। शाम को कोतवाली पहुंच कर तहसीलदार ने बबिता सिंह और पति मुशर्रफ के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर कई भाजपा नेताओं के पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर धारा 504, 506, 352, 389, 500, 353 व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई है। वहीं भाजपा नेत्री बबिता सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed