फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP come will majority in UP

यूपी में भी बहुमत के साथ आएगी भाजपा

Sun, 28 Dec 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 28 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP come will majority in UP
बेहरिन गांव में रविवार दोपहर भाजपा की जनसभा में पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही पंचायती चुनाव में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन होगा। कई प्रदेशों में हुए चुनाव से यह बात साबित हो चुकी है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थोड़े समय में ही जनता से किए गए वायदों को पूरा करने का प्रयास किया है। देश में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि बढ़ी है। लोकसभा चुनाव के बाद कई प्रांतों में विधानसभा के चुनाव हुए। अधिकांश प्रांतों में भाजपा की सरकार बनी है। यह उनकी लोकप्रियता का सबूत है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने केंद्र सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई घटी है। डीजल व पेट्रोल के मूल्य भी कम हुए हैं। इससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचा है। पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि प्रदेश में 2017 में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव में भाजपा पूरी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा को तिर्वा के पूर्व मंडल प्रभारी श्याम स्वरुप चतुर्वेदी, तिर्वा विधानसभा प्रभारी वीर सिंह भदौरिया, कन्नौज मंडल प्रभारी श्यामू दुबे ने भी संबोधित किया। जनसभा के दौरान बेहरिन के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिबख्स सिंह कुशवाहा ने अपने तीन सैकड़ा साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का एलान किया।


जनसभा में बाबू सिंह, अनिल त्रिपाठी, वेदप्रकाश, मिथलेश जायसवाल, मोनू दुबे, संदीप भदौरिया, सौरभ दीक्षित, खुशीलाल, प्रेम राठौर, गुड्डू दुबे, दिनेश, महाराणा प्रताप सिंह व तिर्वा के नगर अध्यक्ष शिशुपाल सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed