फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bjp,cm yogi,kannauj,kannauj news

परफ्यूम पार्क बनवाएंगे और आलू का समर्थन मूल्य दिलाएंगे

Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
bjp,cm yogi,kannauj,kannauj news
कन्नौज में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सीएम योगी आदित्यानाथ ने मंगलवार को शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर हुई चुनावी जनसभा में विपक्ष पर हमला बोला और इत्र कारोबारियों और किसानों को रिझाने की कोशिश की। कहा कि सरकार बनते ही पांच साल के भीतर यहां परफ्यूम पार्क बनवाया जाएगा। इत्र कारोबार की वैश्विक पहचान के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

चूंकि यह आलू किसानों की बेल्ट है, इसलिए आलू का समर्थन मूल्य भी घोषित किया जाएगा, ताकि किसानों को लाभ मिल सके। आलू आधारित प्लांट भी लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने जनता के पैसे को समाजवादी पेंशन योजना का नाम देकर समाजवादियों में बांटने का काम किया था। उन्होंने इस योजना को बंद कर दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में बदल दिया। इस दौरान मंच पर सांसद सुब्रत पाठक, मुखलाल पाल, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, वीर सिंह भदौरिया, पवन त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज में आती कन्नौज की याद
सीएम योगी ने कहा कि वे जब भी प्रयागराज जाते हैं तो कन्नौज की याद आ जाती है। कन्नौज के प्रतापी राजा हर्षवर्धन प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में सब कुछ दान कर लौट आते थे। कहा कि कन्नौज की धरती पर सिद्धपीठ गौरी शंकर और मां फूलमती देवी मंदिर का पवित्र धाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हाथ में विकास की छड़ी, दूसरे में बुलडोजर का लीवर
सीएम ने कहा कि उनके एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर है। पहले प्रदेश के शहरों में दंगे और बमबारी होती थी। आज बम-बम भोले बोलते हुए कांवड़ यात्रा निकलती है। 2017 से पहले प्रदेश में दंगों से कर्फ्यू लगता था और कारोबारी बंद होते थे। अब दंगे करने और कराने वाले जेल की हवा खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed