{"_id":"65e8b74b8c157aa4ab04f9d5","slug":"bio-medical-waste-storage-area-will-be-ready-in-15-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110275-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 15 दिन में बनकर तैयार होगा बायो मेडिकल वेस्ट स्टोरेज एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 15 दिन में बनकर तैयार होगा बायो मेडिकल वेस्ट स्टोरेज एरिया
Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल में नया बायो मेडिकल वेस्ट स्टोरेज एरिया का निर्माण कराया जा रहा है। इस एरिया में कचरे के लिए अलग-अलग तीन चेंबर बनाए जाएंगे। जिसमें कानपुर से आने वाले वाहन को कचरा लेकर जाने में आसानी रहेगी। 15 दिन के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
नगर के 100 शैया अस्पताल में शुरू से ही बायो मेडिकल वेस्ट स्टोरेज एरिया बना है। इसमें कचरे के तीनों चेंबर एक साथ बने हैं। अब इन चेंबरों को अलग-अलग बनाया जाएगा। इसके लिए निर्माण शुरू करा दिया गया है। बुधवार को सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह व प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. शोभित भारद्वाज ने इस निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था एसके कांट्रेक्टर से निर्माण के बारे में जानकारी ली। ठेकेदार ने बताया कि चेंबरों को अलग-अलग बनाने के लिए नींव स्तर पर कार्य पूरा कर लिया गया है। तीनों चेंबराें के अलावा सोकपिट भी बनाया जाएगा।
इसके अलावा पुराने चेंबर से गंदा पानी बाहर न निकले, इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। ठेकेदार के मुताबिक 15 दिन के अंदर टायलीकरण समेत पूरा कार्य कर दिया जाएगा। सीएमएस ने सांसद सुब्रत पाठक की निधि से लगने वाले वाॅटर कूलर को इमरजेंसी मोड पर लगाने के निर्देश दिए, ताकि गंदगी न फैले और पानी नाली में जाए। इसके अलावा उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान डाॅ. जय विजय तिवारी, डेंटल हाईजीनिस्ट राहुल यादव व अनुराग दीक्षित भी मौजूद रहे।