{"_id":"595fd3c64f1c1b2f138b466c","slug":"bikers-robbers-loot-16-thousand-from-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने ग्रामीण से 16 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने ग्रामीण से 16 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक से घर जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार 16 हजार की नगदी लूट ली। मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर रौनी गांव निवासी नूरुल अली किसी काम से कन्नौज आया था। रात 9:15 बजे वह अपनी बाइक से पूर्वी ओवर ब्रिज से होकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
जलालपुर सरवन गांव के पास पहुंचते ही पीछे से अपाचे बाइक पर आए तीन लुटेरों ने आवाज देकर उसे रुकने को कहा। जब उसने बाइक न रोक कर तेज भगाने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने उस की बाइक में धक्का मार सड़क के किनारे गड्ढे में गिरा दिया। इसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी जेब में पड़े रुपये लूट लिए और बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले ।
विज्ञापन
शोर मचाने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पीड़ित ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई मार्गों पर पुलिस लगाई लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका । देर रात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन