फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bikers gang looted the couple on the strength of tamanche

बाइकर्स गैंग ने तमंचे के बल पर दंपति को लूटा

Tue, 28 May 2019 12:00 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 28 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bikers gang looted the couple on the strength of tamanche
निरीक्षण करते क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय व थानाध्यक्ष करुणानिधि सरोज। - फोटो : amarujala
छिबरामऊ रोड पर मोहकमपुर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नव दंपति से लाखों के जेवर लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जनपद सीमा का विवाद बताकर पुलिस ने पीड़ितों को टरका दिया।
विज्ञापन



मैनपुरी जनपद के बेवर थाना अंतर्गत नगला गली गांव निवासी इंद्रेश कुमार की शादी सात मई को थाना क्षेत्र के चठिया गांव निवासी दिनेश चंद्र की पुत्री रुचि के साथ हुई थी। सोमवार को वह अपनी पत्नी को बाइक से ससुराल चठिया ले जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे मोहकमपुर पुलिया के पास पहुंचने पर पीछे से अपाचे बाइक उनकी बाइक के पास आकर रुकी। बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा लगाकर उनकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने लाखों की कीमत के जेवर, नगदी व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश विशुनगढ़ की तरफ भाग निकले। लूट की सूचना पर क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय, थानाध्यक्ष करुनानिधि सरोज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल मैनपुरी जनपद के बेवर थाना का है। ऐसे में पीड़ित को वहां भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed