{"_id":"61953e4ddbc37027831b9fb8","slug":"bike-riders-robbed-80-thousand-rupees-the-incident-happened-while-withdrawing-money-from-the-bank-kannauj-news-knp664578478","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने 80 हजार रुपये लूटे, बैंक से रुपये निकालकर जाते समय हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने 80 हजार रुपये लूटे, बैंक से रुपये निकालकर जाते समय हुई वारदात
विज्ञापन
कन्नौज। बैंक से 80 हजार रुपये निकालकर जा रहे युवक से सरायमीरा के अंधा मोड़ के पास बाइक सवार लुटेरों ने बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस जांच मेें जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बलईगांव निवासी रिटायर्ड नलकूप ऑपरेटर श्याम बिहारी सिंह ने दोपहर में स्टेट बैंक में चेक से 80 हजार रुपये निकाले। इसके बाद सरायमीरा के अंधे मोड़ पर पहुंचकर दुकान से सामान खरीदने लगे। पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे बैग छीन कर फरार हो गए।
दिनदहाड़े लूट की घटना से जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर सरायमीरा चौकी की पुलिस पहुंच गई। उसने छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।