{"_id":"6388ea3e8254ae25f82293f7","slug":"bike-rider-dies-due-to-dumper-collision-kannauj-news-knp7312704137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 01 Dec 2022 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले के तिर्वा में तिलक समारोह से लौटते समय बाइक सवार युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरियापुर गांव निवासी शनि (28) बुधवार को जयसिंहपुरवा गांव में रहने वाले रिश्तेदारों के साथ सुजान सराय गया था। बाइक से लौटते समय तिर्वा-सुजान सराय मार्ग पर डंपर ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण शनि को गंभीर चोटें आईं। वह काफी देर तक घायल हालत में रोड पर पड़ रहा। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन