{"_id":"5951524f4f1c1b805b8b4643","slug":"bike-driver-dies-in-collision-with-neil-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय से टकराकर बाइक चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय से टकराकर बाइक चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के महतेपुर्वा गांव के सामने रविवार की रात सड़क पार कर रही एक नीलगाय से टकराकर बाइक खड्ड में जा गिरी। एक युवक की मौत हो गई, जबिक दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली के कटरा बहसार गांव निवासी हरिश्चंद्र बाथम (35) मिस्त्री था। रविवार की रात 7:30 बजे वह अपने साले अलनीनगर गांव निवासी रामआसरे (30) के साथ बाइक से तिर्वा से अपने गांव जा रहा था। महतेपुर्वा गांव के सामने एक नीलगाय सड़क पार कर रही थी, तभी हरिश्चंद्र की बाइक नीलगाय से टकराते हुए खड्ड में जा गिरी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास ग्रामीणाें ने हादसे की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कालेज में ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। रामआसरे की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों के मुताबिक हरिश्चंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया था, इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। रामआसरे के भी सिर व पैर में भी गंभीर चोटें हैं। सोमवार की सुबह हादसे की जानकारी पाकर आसपास गांव के लोग व रिश्तेदार मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन