{"_id":"b24de8d8db326dd0d41752778398aba6","slug":"bike-collision-injured-student-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से छात्र घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से छात्र घायल, भर्ती
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर सड़क पार कर रहे कक्षा तीन के छात्र को
विज्ञापन
बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घटना में बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में
टक्कर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया। इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
बलारपुर प्राइमरी पाठशाला में पढ़ने वाला गौरव (16) पुत्र मुलायम शुक्रवार को विद्यालय आया था। दोपहर के समय वह अन्य बच्चों के साथ विद्यालय के बाहर था। तभी वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट आई।
आनन-फानन में सपा नेता शैलू कटियार व विद्यालय की प्रधानाचार्य ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में सलेमपुर तारा बांगर निवासी दुर्गेश पाल (24) पुत्र राकेश चंद्र पाल बाइक से अपने गांव जा रहा था। जीटी रोड बाईपास पर जैसे ही वह पहुंचा, तभी कानपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में चोटें आई।