{"_id":"67d1d7834e7f4fb84009f9f4","slug":"bike-collided-with-vanrose-four-students-including-students-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126927-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वनरोज से टकराई बाइक, छात्राओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वनरोज से टकराई बाइक, छात्राओं समेत चार घायल
Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। पेपर देकर लौट रही छात्राओं की बाइक कैरदा रोड पर अचानक सामने आए वनरोज से टकरा गई। हादसे में छात्राओं समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में चारों को अस्पताल से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
ग्राम मलपुरा जगदीशपुर निवासी रामप्रताप (45) इंटरमीडिएट में पढ़ रही बहन दिव्या (15) को परीक्षा दिलाने के लिए हीरालाल वीएन इंटर कालेज आए थे। उनके साथ में गांव की दीक्षा (16) व मुस्कान (17) भी थीं। पेपर छूटने के बाद चारों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कैरदा रोड पर कटिया वाले बाबा के सामने सड़क पर अचानक वनरोज आ गया। रामप्रताप बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और वनरोज से टकरा गया।
हादसे में चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण ड्यूटी डाॅ. हसीब खां ने प्राथमिक इलाज के बाद चारों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन चारों को तिर्वा लेकर रवाना हो गए।