{"_id":"5f08b2698ebc3e63df4213a2","slug":"bijlee-mout-kannauj-news-knp570505822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से फेरी लगाने वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से फेरी लगाने वाले युवक की मौत
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। बाइक से फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। वह बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था।
नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अब्बास अली (40) पुत्र निसार अली बाइक से गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। शुक्रवार को वह फेरी लगाकर लौट रहा था। नादेमऊ रोड स्थित नगला समाधान गांव के पास बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए अब्बास मंदिर के पास नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। कुछ ही देर में बादल गरजे और बिजली पेड़ पर गिरी, इसकी चपेट में आने से अब्बास की मौत हो गई।
बिजली की आवाज से मंदिर के आस-पास लोगों में हड़कंप मच गया। लोग मंदिर के अंदर दुबक गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को हटाकर मृतक के परिजनों और एसडीएम गौरव शुक्ला को खबर दी। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देख पत्नी इमराना बेगम बेहोश हो गई। अब्बास के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
बारिश शुरू हो जाने के कारण नीम के पेड़ के नीचे खड़े अब्बास अली ने अपना हेलमेट नहीं उतारा था लेकिन जब बिजली गिरी तो उसका हेलमेट टूट गया। बिजली के निशान भी नीम के पेड़ पर दिखाई दे रहे थे।