फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Big change in the exam pattern of class 9, 20 multiple choice questions will have to be answered on the OMR sheet

कक्षा नौ के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, ओएमआर शीट पर देने होंगे 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब

Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Big change in the exam pattern of class 9, 20 multiple choice questions will have to be answered on the OMR sheet
कन्नौज। यूपी बोर्ड में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। हर विषय की लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी। 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ओएमआर शीट पर देने होंगे। इसी पैटर्न पर अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत माध्यमिक शिक्षा में प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया गया है। लिखित परीक्षा के 70 अंक के प्रश्नपत्रों को दो भागों में विभक्त किया जाना है। 70 अंक के प्रश्नपत्र में लगभग 30 प्रतिशत यानी 20 अंकों का प्रथम प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। इसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। हर प्रश्न का एक अंक होगा। बाकी 70 प्रतिशत अंक यानी 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। इसे पहले की तरह उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा। इसी तरह वार्षिक भी अर्द्धवार्षिक की भांति 70 अंक की लिखित देनी होगी। इसके अलावा पूरे सत्र में 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। ऐसे में वार्षिक परीक्षा के बाद कुल योग 70+70+30=170 अंक का हो जाएगा।
विज्ञापन

15 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
डीआईओएस ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह, लिखित परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर से होगा। सभी कक्षाओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण कार्य 15 जनवरी, प्री बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा कक्षा 11 व 12वीं के लिए 24 से 31 जनवरी, प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा व कक्षा नौ और 11वीं की वार्षिक गृह परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगी। डीआईओएस ने बताया कि नौंवी कक्षा में आगे भी यही व्यवस्था चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed