फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhumi ghotala

तत्कालीन एसडीएम व दो तहसीलदारों सहित आठ पर रिपोर्ट

Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
bhumi ghotala
छिबरामऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित की गई जमीन में सर्किल रेट के चार गुना के बजाय 25 लाख प्रति हेक्टेयर का चार गुना मुआवजा दिया गया। एसडीएम छिबरामऊ और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने घोटाले के समय के तत्कालीन एसडीएम, दो तत्कालीन तहसीलदार, तत्कालीन नायब तहसीलदार, तत्कालीन उप निबंधक, लेखपाल सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण 2014 में हुआ था। 2017 में शिकायतों के बाद मामले की जांच शुरू हुई। फरवरी 2021 में जांच रिपोर्ट आने के बाद अब रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

छिबरामऊ के तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए ग्राम बहादुर मझिगवां निवासी राजेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल की जमीन अधिग्रहित की गई थी। उन्हें सर्किल रेट 19 लाख प्रति हेक्टेयर के चार गुने की जगह 25 लाख प्रति हेक्टेयर के चार गुने की दर से 24,30000 का भुगतान किया है। राजेश को पांच लाख 73 हजार 73 हजार 600 रुपये का अधिक भुगतान हुआ।
विज्ञापन

वहीं इसी तरह एक दूसरे मामले में इसी तरह ग्राम बहादुर मझिगवां की एक भूमि पर सह खातेदार केसर देवी पत्नी देवकीनंदन निवासी गढ़िया मौजा बहादुरपुर मझिगवां को भी 19 लाख प्रति हेक्टयर के चार गुने की जगह 90 लाख प्रति हेक्टेयर के चार गुने की दर से 3312000 रुपये का भुगतान किया गया। केसर देवी को 26 लाख 12 हजार आठ रुपये रुपये का अधिक भुगतान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तत्कालीन लेखपाल अरुण कुमार, तत्कालीन नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, तत्कालीन तहसीलदार शिवनरायन पांडेय व ऋषिकांत राजवंशी, तत्कालीन उप निबंधक प्रद्युम्न सिंह, विक्त्रस्ेता राजेश कुमार व केसर देवी के खिलाफ धारा 420, 406, 467, 468, 471 व 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा इस तरह के करीब 61 मामलों की जांच कर रही है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में जमीन अधिग्रहण घोटाले के आरोपी तत्कालीन तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी पदोन्नति पाकर एसडीएम बन चुके हैं और नायब तहसीलदार अवनीश कुमार पदोन्नत होकर तहसीलदार बन चुके हैं और वर्तमान में रामपुर में तैनात हैं। इसके अलावा तत्कालीन एसडीएम उदयवीर सिंह की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। जबकि तत्कालीन तहसीलदार शिवनरायन पांडेय सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस मामले की जांच अब प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed