फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bheeshan garmee mein paanee ko tarasegee shaharee aabaadee

भीषण गर्मी में पानी को तरसेगी शहरी आबादी

Tue, 03 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
bheeshan garmee mein paanee ko tarasegee shaharee aabaadee
बजरिया शेखाना में स्कूल के पास इस हैंडपंप को रीबोर कराया जाना है। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इस बार गर्मी में शहरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। नगर निकाय क्षेत्र में लगे हैंडपंप कागजों पर पानी दे रहे हैं। हकीकत जुदा है। जिले के आठ नगर निकायों में 3520 हैंडपंप हैं। रीबोर व मरम्मत योग्य हैंडपंपों की संख्या 127 है। सच्चाई में हर मोहल्ले में आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब हैं। बड़ी संख्या में हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को खत्म करने के लिए तमाम प्रयास हुए। यह सिरे नहीं चढ़ सके। इससे हालात जस के तस है। कहीं हैंडपंप खराब होने तो कहीं मोहल्लों के ऊंचाई अधिक पर होने से समस्या है। इस समस्या के निस्तारण के लिए शहर में कई नए नलकूप लगाए गए। इनसे सुधार हुआ है। अभी भी कई मोहल्लों में पेयजल का मुख्य स्रोत हैंडपंप ही हैं। गर्मी की शुरुआत होते ही कई हैंडपंपों ने पानी छोड़ना शुरू दिया है। इससे लोगों को सुबह-शाम पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

गर्मी में पेयजल संकट गहराना आम बात है। वर्तमान में इस समस्या का सामना बजरिया शेखाना व मौसमपुर अल्हड़ के बाशिंदे कर रहे हैं। बजरिया की एक बस्ती में करीब दो वर्ष से हैंडपंप खराब है। मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका। ऐसे में यहां के बाशिंदों को सुबह, दोपहर व शाम को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बजरिया शेखाना नगर पालिका क्षेत्र में है। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए 12 से अधिक हैंडपंप लगे हैं। आधे खराब हैं। यहां स्कूल के पास लगा हैंडपंप करीब दो वर्ष से खराब है। मोहल्लेवासियों ने अफसरों से कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई। कई मोहल्ले ऊंचाई पर होने से पानी की सप्लाई कम आती है। भीषण गर्मी में पानी की अधिक खपत होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। यहां के लोग धार्मिक स्थल पर लगे सबमर्सिबल से पानी भरकर गुजर-बसर करते हैं। यही हाल मौसमपुर अल्हड़ का है। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए आठ हैंडपंप लगे हैं। मौजूदा समय में दो खराब हैं। पेयजल आपूर्ति न आने पर लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी इलाके में खराब हैंडपंपों की स्थिति
निकाय कुल हैंडपंप रीबोर वाले हैंडपंप खराब हैंडपंप
नगर पालिका कन्नौज 822 32 07
नगर पालिका छिबरामऊ 635 5 32
नगर पालिका गुरसहायगंज 691 03 04
नगर पंचायत तिर्वागंज 360 02 02
नगर पंचायत सौरिख 117 02 शून्य
नगर पंचायत सिकंदरपुर 195 15 177
नगर पंचायत तालग्राम 202 12 शून्य
नगर पंचायत समधन 498 05 03
शहरी क्षेत्र में खराब हैंडपंपों को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके लिए जल निगम के अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। गर्मी में ऊंचाई वाले जिन मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पाता, वहां टैंकर भेजकर पानी की सप्लाई दी जाएगी।
-गजेंद्र कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed