फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Becoming an IAS is not an easy task: Archana

आईएएस बनना आसान काम नहीं है : अर्चना

Sun, 04 May 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Becoming an IAS is not an easy task: Archana
आईएएस मयंक त्रिपाठी का स्वागत करतीं विधायक अर्चना पांडेय। - फोटो : आईएएस मयंक त्रिपाठी का स्वागत करतीं विधायक अर्चना पांडेय।
कन्नौज। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं पर ही निर्भर करता है। देश को कर्मठ, ईमानदार और योग्य अफसरों की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, उसमें युवा अफसरों की भूमिका अहम होगी। मयंक ने युवा पीढ़ी को एक नई दिशा दी है। इससे इत्रनगरी का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। वह रविवार को शहर के डाक बंगला रोड पर आयोजित स्वागत समारोह का संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने आईएएस मयंक त्रिपाठी को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मयंक के पिता प्रभात त्रिपाठी व मां अर्चना त्रिपाठी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आईएएस बनना आसान काम नहीं है। इसके पीछे वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण होता है। हर युवा को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए, तभी सफलता मिलती है। मयंक के बैच में जितने भी युवाओं ने अपना लक्ष्य हासिल किया है, जिससे निश्चित रूप से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। लोकतंत्र में कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका व मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है। तभी लोकतंत्र मजबूत होता है। मयंक त्रिपाठी ने पूरे देश में कन्नौज का नाम रोशन किया है, जो हमेशा के लिए स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। इस दौरान विवेक दीक्षित, मनोज सिंह चौहान, अजीत गुप्ता, ऋषभ दुबे समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed