{"_id":"f43852a066448d954d7ee777c40bc411","slug":"be-aware-of-street-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुंअरपुर बनवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला
विज्ञापन
सामाख्या द्वारा महिला सशक्तीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
जागरूकता अभियान के तहत गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक
किया गया।
...बंद खिड़कियों के पीछे से बेटी ने पुकारा है, आजादी हमको भी प्यारी, आजादी ही नारा है, गीत के माध्यम से महिलाओं की टीम ने ग्राम कुंअरपुर बनवारी की महिलाओं को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूक किया। लखनऊ से आई नाट्य टीम के कलाकारों ने ढोलक, मंजीरों की थाप पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बेटियों को पढ़ाने-लिखाने और उन्हें सुरक्षित रखने पर जोर दिया।
महिला सामाख्या औरैया की कृष्णा, सर्मिला, ब्रह्मा, रेखा, बाबूश्री आदि ने गीतों के माध्यम से बेटी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। जिला समन्वयक रंजना मिश्रा ने बताया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक महिला सशक्तीकरण पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान में कम हो रहे बालिका लिंगानुपात पर विशेष ध्यान देने भ्रूण की जांच न कराने, बेटी-बेटों में समानता लाने के प्रयास करने आदि कई बिंदुओं पर ग्रामीणों और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। प्राथमिक स्कूल कुंअरपुर बनवारी में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने महिलाओं को बेटियों के भविष्य और उनके महत्व पर जोर देते हुए उनकी बेहतर शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।