{"_id":"5759b9e54f1c1b520a9c510d","slug":"bdo-siege-to-seek-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ का घेराव कर मांगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ का घेराव कर मांगा आवास
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ का घेराव करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने गुरुवार को बीडीओ के को विधायक की चिट्ठी थमा आवास मांगना शुरू कर दिया। बीडीओ ने महिलाओं के प्रपत्रों की जांच के बाद ही आवास देने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत सरायदौलत के मजरा अलमापुर गहलोत की अनीता पत्नी रामभरोसे, भावना पत्नी ओमजीत समेत कई महिलाएं गुरुवार को बीडीओ तालग्राम कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने प्रभारी बीडीओ (एडीओ आईएसबी) सेवाराम को बताया कि वे झोपड़ी में रहती हैं।
कई अपात्रों को आवास दे दिए गए हैं। उन्हें भी आवास चाहिए। इस पर सेवाराम ने महिलाओं को इंतजार करने की बात कह दी। इससे नाराज महिलाओं ने सेवाराम को खरी खोटी सुनाई और क्षेत्रीय सपा विधायक अरविंद सिंह यादव का पत्र दिखाकर आवास मांगना शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि गांव के कई लोग बस बार-बार आवास देने का आश्वासन देते हैं। महिलाओं का कहना था कि उनके पास पैसा नहीं है।
इसके कारण विभाग आवास नहीं दे रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने बीडीओ का घेराव कर दिया। महिलाओं का हंगामा देख ब्लाक कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर प्रभारी बीडीओ ने महिलाओं के प्रपत्र लेकर उन्हें पात्रता के आधार पर आवास दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।