फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BDO siege to seek housing

बीडीओ का घेराव कर मांगा आवास

Fri, 10 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 10 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
BDO siege to seek housing
बीडीओ का घेराव करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महिलाओं ने गुरुवार को बीडीओ के को विधायक की चिट्ठी थमा आवास मांगना शुरू कर दिया। बीडीओ ने महिलाओं के प्रपत्रों की जांच के बाद ही आवास देने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत सरायदौलत के मजरा अलमापुर गहलोत की अनीता पत्नी रामभरोसे, भावना पत्नी ओमजीत समेत कई महिलाएं गुरुवार को बीडीओ तालग्राम कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने  प्रभारी बीडीओ (एडीओ आईएसबी) सेवाराम को बताया कि वे झोपड़ी में रहती हैं।
विज्ञापन


कई अपात्रों को आवास दे दिए गए हैं। उन्हें भी आवास चाहिए। इस पर सेवाराम ने महिलाओं को इंतजार करने की बात कह दी। इससे नाराज महिलाओं ने सेवाराम को खरी खोटी सुनाई और क्षेत्रीय सपा विधायक अरविंद सिंह यादव का पत्र दिखाकर आवास मांगना शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि गांव के कई लोग बस बार-बार आवास देने का आश्वासन देते हैं। महिलाओं का कहना था कि उनके पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन


इसके कारण विभाग आवास नहीं दे रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने बीडीओ का घेराव कर दिया। महिलाओं का हंगामा देख ब्लाक कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर प्रभारी बीडीओ ने महिलाओं के प्रपत्र लेकर उन्हें पात्रता के आधार पर आवास दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed