फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bczzapur toilets in the village were filled cake

बछज्जापुर गांव में शौचालयों में भरे मिले उपले

Thu, 04 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 04 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bczzapur toilets in the village were filled cake
संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जिले में पैंतीस ग्राम पंचायतों को चिंहित किया गया है। गांव के लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को प्रतिदिन सुबह पांच बजे से अधिकारी, कर्मचारी व कई स्वयं सेवी संस्थाएं जुटी है। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी आदतों में बदलाव नहीं ला रहे है। बछज्जापुर ग्राम पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीओ को कई शौचालयों में उपले व मिट्टी भरी मिली। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने सामने ही शौचालयों को साफ कराया। लोगों को शौचालयों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


डीपीआरओ जेके केसरवानी ने गांव में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शौचालयों में उपले भरे मिले। कई शौचालयों में मिट्टी डालकर सीट दबा दी गई थी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लोगों को शौचालयों का प्रयोग करने को कहा। इस दौरान डीपीआरओ ने पंचायत सचिव अशरफ से शौचालय निर्माण की प्रगति भी जानी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद को निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण में अगर बंदरबांट हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। जांच के दौरान पाया गया कि तमाम अपात्र लोगों को शौचालय आवंटित कर दिए गए हैं। इस पर पंचायत सचिव पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक विवेक कुमार, प्रभाष नंदिनी सिंधिया व अतरकली मौजूद  रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed