फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Banks opened five days later , ballyragging , skirmish

पांच दिन बाद खुलीं बैंकें, धक्कामुक्की, झड़प

Mon, 16 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 16 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Banks opened five days later , ballyragging , skirmish

दीपावली सहित अन्य त्योहारों के चलते लगातार पांच

विज्ञापन
दिनों तक बंद रहीं बैंकों से मध्यम वर्गीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा। सोमवार को बैंकिंग डे होने के चलते जरूरतमंद लोग बैंक खुलने के इंतजार में पहले से ही पहुंच गए, ताकि लाइन में लगकर जल्द ही काउंटर से भुगतान अथवा जमा करने का काम पूर्ण कर लें।

वहीं एसबीआई, बीओबी, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी बैंक में भुगतान काउंटर पर लगे कई उपभोक्ताओं के बीच तीखी झड़पें भी हुईं, जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। बैंक में उमड़ी भीड़ के चलते बैंक स्टाफ को पूरे दिन दोपहर को लंच करने की भी फुर्सत नहीं मिल पाई।

उधर, एलडीएम अशोक कुमार के मुताबिक जिले भर की बैंकों में सोमवार को करीब 50 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। कहा कि ज्यादातर बैंकों में समस्त स्टाफ बुलाया गया था, ताकि भीड़ को ज्यादा दिक्कतें न हों। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में बैंकिंग सेवाएं पटरी पर आ जाएंगी।

ज्ञात हो कि पिछले पांच दिनों से लगातार बैंक बंद चल रही थी। इस कारण रुपये का लेनदेन करने वाले लोग काफी परेशान हो उठे थे। तमाम लोग अपने शुभचिंतकों को पाकेट खाली होने की वजह से रुपये नहीं भेज पाए। बैंक खुलते ही आसपास क्षेत्रों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कैश काउंटर भुगतान जमा करने व निकालने वाले लोगों की लंबी कतारें पूरे दिन चलती रही। बैंक में उमड़ी भीड़ को देखते हुए बैंक प्रबंधकों को भी पहले से तैयारी करनी पड़ी। बैंक स्टाफ को पहले से सूचित करके समय से पहले आने के निर्देश जारी किए गए।

इसके अलावा बैंक प्रबंधकों ने सुरक्षा कर्मियों को खास निर्देश दिए थे कि बैंक आने वाले सभी उपभोक्ताओं को लाइन से लगवाएं। उचक्कों पर विशेष निगाह रखी जाए। बड़ी धनराशि निकालने वाले खाता धारकों को हिदायत दी गई थी कि वह धनराशि निकालने के बाद किसी तरह की लापरवाही न बरते।

उधर, प्रधानी के चुनाव के चलते नए खाता धारकों की सबसे अधिक भीड़ बैंकों में रही। ज्ञात हो कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले लोगों को चुनाव खर्चा के लिए अलग खाता रखना पड़ेगा। हालांकि, पुराने खाते के लिए प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।

पर तमाम ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे, जिनका अभी तक किसी बैंक में खाता ही नहीं है। इस कारण बड़ी तादात में खाता खुलवाने वालों की भीड़ उमड़ी। यूको बैंक मैनेजर प्रांशुल ने बताया कि पांच दिन बैंक खुली हैं, तो स्वाभाविक है कि बड़ी तादात में लोग आएंगे। हालांकि, इन दिक्कतों से निपटने के लिए पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। इस कारण किसी तरह की परेशानी नहीं है। ग्राम प्रधानी के नए खातों ने जरूर काम बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed