{"_id":"6a15e0b4a27202056d025b52","slug":"bakrid-tomorrow-namaz-at-eidgah-at-8-oclock-kannauj-news-c-214-1-knj1005-149697-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बकरीद कल, ईदगाह पर आठ बजे नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बकरीद कल, ईदगाह पर आठ बजे नमाज
विज्ञापन
तालग्राम। ईद-उल-अजहा के लिए नमाज का समय तय हो गया है। 28 मई को सुबह आठ बजे ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर ईदगाह व मस्जिदों में तैयारी जारी है। वहीं, कुर्बानी का सिलसिला तीन दिन तक जारी रहेगा।
ईदगाह के पेश इमाम मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने बताया कि ईद-उल-अजहा की नमाज बरोज जुमेरात को सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुर्बानी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। अल्लाह ने कुरआन शरीफ में कुर्बानी का हुक्म दिया है। मालिके निसाब पर कुर्बानी वाजिब है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और सफाई का खास ख्याल रखने की अपील की। कहा कि कुर्बानी की फोटो व वीडियो न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर शेयर करें। हाजी आफताब इदरीसी ने कहा कि कुर्बानी को लेकर मजाकिया मैसेज वगैरह बिल्कुल भी न बनाएं और न ही शेयर करें। दीन में यह सब बेहूदा काम जायज नहीं है।