फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baik ejensee maalik ke bete ka chauthe din bhee pulis ko nahin mila suraag

बाइक एजेंसी मालिक के बेटे का चौथे दिन भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

Mon, 22 Mar 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
baik ejensee maalik ke bete ka chauthe din bhee pulis ko nahin mila suraag
अपह्त आकाश को तलाश करती डॉग स्क्वॉड टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बाइक एजेंसी मालिक के बेटे आकाश के अपहरण के चौथे दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठोस सुराग न मिलने पर एसपी प्रशांत वर्मा ने पुलिस टीमों की संख्या चार से आठ कर दी है। सोमवार को पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ घटना स्थल परदृश्य दोहराकर अपहरण की स्थिति को समझने की कोशिश की। इसके बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के पूराराय गांव निवासी सतेंद्र कुमार की नादेमऊ में बाइक एजेंसी है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सतेंद्र कुमार का 19 वर्षीय बेटा आकाश घर से एजेंसी के लिए निकला था। रास्ते में कनौली गांव के पास दो लोगों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया था। इसके बाद से उसकी तलाश चल रही है। शनिवार रात अनंतपुर गांव के पास आकाश की बाइक मिली थी। एसपी प्रशांत वर्मा ने आकाश की खोजबीन के पुलिस की आठ टीमें लगा दी हैं। सोमवार को डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंच कर सीन दोहराया।
विज्ञापन

इसलिए होता वारदात के सीन का दोहराव
क्या हुआ, कहां हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, किसने और क्यों किया, यह जानने के लिए पुलिस क्राइम सीन क्रिएट करती है। साक्ष्य यानी पैरों के निशान, खून के धब्बों और अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की जाती है। इससे पुलिस को जल्द कामयाबी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरियों का नहीं निकला संपर्क
करीब 15 दिन पहले इंदरगढ़ थाना इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और मैनपुरी में रहने वाली उसकी बुआ की 14 वर्षीय किशोरी एक साथ गायब हुई थीं। इससे पुलिस ने इन दोनों किशोरियों और आकाश के बीच संपर्क को लेकर छानबीन की। किशोरियों का आकाश से संपर्क नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed