फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baigun

मौसम की मार से बैगन की फसल बीमार

Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
baigun
baigun - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। मौसम का बदलाव बैगन की फसल को बीमार बना रहा है। बैगन की पौध में झुलसा और बैगन में धब्बे वाला रोग लग गया है। किसानों का कहना है कि कई बार दवा का छिड़काव करने के बाद रोग से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सलेमपुर, तालग्राम टिकुरियन, अतरौली, ताहपुर, नरुइया, सरायप्रयाग, किशनपुर, मुंडाला, बनियानी, अमोलर, सरकवारा समेत कई गांवों के ज्यादातर रकबे में बैगन की फसल की बुवाई की गई है। मौसम में बदलाव के कारण इस बार फसल में झुलसा रोग लग गया है। बैगन में धब्बे भी हो गए हैं।
विज्ञापन

किसान तेजराम, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, देवीचरन, सर्वेश, संजय कुमार, अनुरुद्ध ने बताया कि दवाओं का छिड़काव करने के बाद भी रोग से फसल को बचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि प्राविधिक सहायक अमोलर नितिन कुमार ने बताया कि रोग फोमोप्सिम वेकसेस नाम के हानिकारक कवक से बैगन के पौधे में रोग लग जाता है। यह रोग लगने से पत्तियों पर भूरे रंग के धब्बे बन जाते हैं। पत्तियां पीली पड़कर सूख जाती हैं। पौधे झुलस कर सूख जाते हैं। बैगन में भूरे धब्बे बनने लगते हैं। रोग की रोकथाम के लिए खरपतवार नियंत्रण के अलावा धब्बे वाली पत्तियों को तोड़कर जला देना चाहिए। डाइथेन जेड 0.78 प्रतिशत के घोल का सात या आठ दिन के अंतराल पर छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed